Bijnor Express

बिजनौर में गंगा स्नान मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व गोताखोर रहे तैनात।

विदुर कुटी के गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का सैलाव लगातार बढ़ रहा है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रास्तों में पुलिस तैनात की गई। घाट पर बल्लियों की बाहरी साइड में मोटरबोट पर गोताखोर मुस्तैद हैं। एसपी ने भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आपको बता दे कि सोमवार को कार्तिक गंगा स्नान है। विदुर कुटी में गंगा किनारे गंगा स्नान मेला लग रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे हैं। पुलिस ने मेले की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिस तैनात की गई है।

बड़ी संख्या में सिविल और ट्रैफिक पुलिस लगाई गई है। मेला सात सेक्टर में बांटा गया है। विदुर कुटी से लेकर गंगा घाट तक पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है। शनिवार सुबह नीरज कुमार जादौन व एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने विदुर कुटी के मेले में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!