Bijnor Express

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष बने नौशाद सैफी

Reported by: नसीम अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने व निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से शहजाद नोमानी को तहसील प्रभारी, अब्दुल रहमान अल्वी भूरे को तहसील महामंत्री, नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को नगर महामंत्री चुना गया।

सभी ने नवमानोनित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को कोतवाली कोटद्वार रोड मालदार मार्केट स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे पूर्व नगर अध्यक्ष अफजाल अंसारी सहित संगठन से जुड़े तमाम पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।

जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने संगठन को मजबूत करने, निष्पक्ष पत्रकारिता करने और अपनी कलम को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को नगर महामंत्री चुना। इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शहजाद नोमानी को तहसील प्रभारी व मंडावली निवासी अब्दुल रहमान अल्वी को तहसील महामंत्री चुना गया।

नवमनोनित पदाधिकारियों का सभी ने फूल मालाओं से जोरदार तरीके से स्वागत किया। नवमनोनित पदाधिकारियों ने सभी को साथ लेकर चलने व संगठन को मजबूत करने की बात कही। वही नसीम उस्मानी को संगठन की सदस्यता दिलाई।

अल्ताफ रजा के संचालन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद, अफजाल अंसारी, संजीव ठाकुर, शहजाद नोमानी, नौशाद सैफी, मयंक कश्यप, अब्दुल रहमान अल्वी, अशरफ अली, डॉक्टर वसीम बारी, आफताब आलम, डॉक्टर आफताब नोमानी, रिहान अंसारी, सुहैल राजू, नसीम उस्मानी, जिया अब्बास, शाही अराफात सैफी, गुलज़ार शेख, कुलदीप राजपूत आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!