Bijnor Express

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

Bijnor: नजीबाबाद के कान्हा होटल में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मोनिका यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला वा मुकुट पहना कर जोरदार स्वागत किया

इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ ने कहा मोनिका यादव एक सच्ची समाज सेविका है महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती हैं आज उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापार मंडल की ओर से ढेरों शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा के पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास को हमेशा बरकरार रखेगी महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी पार्टी की जनहित नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को और ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया जाएगा

इस मौके पर बिंदु सर्राफ ने कहा आज खुशी का पल है महिला जिलाध्यक्ष नजीबाबाद की निवासी हैं यह सौभाग्य की बात है

उन्होंने आशा की अध्यक्ष बनने पर मोनिका यादव जी सभी लोगों को साथ लेकर चलेगी इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!