Bijnor Express

Bijnor: बीजेपी राज में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं महिला मोर्चा की क्षेत्रिय मंत्री विनिता शर्मा

बिजनौर के नहटौर में भाजपा महिला मोर्चा की छेत्रीय मंत्री विनिता शर्मा ने आयोजित बैठक में भाजपा द्वारा की गई महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बताया,

आप को बता दें कि रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रिय मंत्री विनिता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित है पिछली सरकारों में महिलाओं व लड़कियों को घर से बाहर निकलने में डर होता था महिलाएं व लड़कियां घर से बाहर बहुत मुश्किलों में निकला करती थी।

लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं व लड़कियों का मनोबल बढ़ा दिया है। जिसके तहत महिला प्रदेश में सुरक्षित है। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं बढ़ाया।

इसी क्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ने किया है और समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार से जुड़ी हुई है।



नहटौर से मोहम्मस फैज़ान की रिपोर्ट

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!