Bijnor Express

बिजनौर में पुलिस ने नाबालिक लड़कीं से रेप करने वाले आरोपी विशाल को किया गिरफ्तार

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।अफजलगढ़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का दावा किया है।आरोप है कि 4 सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर अन्य गांव में ले गया था।ये भी आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को बदहवास हालत छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता के पिता द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।लेकिन क्षेत्रवासियों के अनुसार दोनो में पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को पुलिस भूतपुरी जसपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात करीब 9 बजे अभय राजपुर मोड़ के समीप संदिग्धावस्था में सड़क के किनारे मौजूद दुष्कर्म आरोपी विशाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डाक्टरी कराकर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का दावा किया गया हैज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!