
बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने “सड़क सुरक्षा माह” का शुभारंभ किया। यह माह 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक जन जागरूकता के लिए संचालित किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा से संबंधित सामूहिक शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गौरी शंकर ठाकुर, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (बिजनौर डिपो) अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (धामपुर डिपो) और यातायात पुलिस निरीक्षक रवि नैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शिव शंकर सिंह ने किया। जिलाधिकारी कौर ने परिवहन, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा विभागों, निर्माण एजेंसियों के सदस्यों, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों और आम जनता को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।यह प्रचार वाहन पूरे माह जनपद के मुख्य क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर, स्टीकर, हैंडबिल और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

जनपद के मुख्य चौराहों और स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं, तथा विभिन्न वाहन डीलरों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

नोट : हर तरह के विज्ञापन, व्यक्तिगत, कारोबारी, सामाजिक, चुनावी प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे।
मोबाईल नम्बर* *9193422330-9058837714




