Bijnor Express

लड़कियो के साथ छेड़छाड़ मजनुओं को पड़ी भारी, जमकर हुई धुलाई

बिजनौर के धामपुर में लड़कीं के साथ छेड़छाड़ कर दो बाइक सवार मजनुओं को भारी पड़ गया लोगों ने जमकर धुलाई की, एक बार फिर पार्ट-2 में योगी सरकार अपनी फुल फॉर्म में हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाने और लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय हो गया है, लेकिन धामपुर में एंटी रोमियो स्कवाड के सक्रिय न होने से मजनुओं की बाढ़ आई हुई है

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र धमापुर धामपुर प्रयास चौक पर दो बहने रोडवेज से उतरकर एसडीएम कोर्ट की ओर जा रही थी पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे लड़कियों द्वारा शोर मचाने पर वहां इकट्ठा हुई राहगीरों की भीड़ ने दोनों मजनुओं की धौल पूजा कर पुलिस को सौंप दिया।

आप को बता दे कि जब दो सगी बहनें पैदल अपने घर जा रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो मजनुओं ने एक लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस जोर जबरदस्ती में लड़कियों द्वारा शोर मचाने पर वहां इकट्ठा हुई राहगीरों की भीड़ ने दोनों मजनुओं की धौल पूजा कर पुलिस को सौंप दिया। उधर पीड़िता युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है!

लड़कीं से छेड़छाड़ के बाइक सवार दो मजनुओं को पड़ा भारी हुई जमकर धुलाई

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!