Bijnor Express

बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सेवानिवृत पुलिसकर्मीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने वॉर वाले चार पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, पुष्प माला, शॉल आदि देकर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक श्री जसवीर सिंह, उपनिरीक्षक श्री राजकुमार, उपनिरीक्षक श्रीमती लोकेश त्यागी व मुख्य आरक्षी श्री सलीम आलम कई वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे

बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने निस्वार्थ व पूरी निष्ठा से कार्य के प्रति निष्ठावान होने पर हौसला अफजाई कर सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि युवा पुलिस कर्मियों को सेवा निवृत्त पुलिस कर्मियों से प्रेरणा लेने की जरुरत है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!