Bijnor Express

बिजनौर के व्यापारी ने दी पलायन की धमकी शासन प्रशासन में सुनवाई नही

नगर के व्यापारी ने प्रेस वार्ता कर शासन प्रशासन द्वारा सुनवाई न हो पाने के चलते नगर से परिवार सहित पलायन किये की कही बात। नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नगर के व्यापारी विकास जैन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नगरपालिका इओ कौशल कुमार द्वारा नगर में बिना नक्शे पास कराये मकान दुकान के निर्माण कराये जा रहे हैं।

जिससे प्रति वर्ष सरकार को करोड़ो की हानी हो रही है वही नगर में अवैध अतिक्रमण व निर्माण किये जाने की सूचना पर भी कोई सुनवाई नही की जाती जिसके सम्बंद्द में जिलाधीकारी तक को गलत रिपोर्ट पालिका इओ द्वारा भेजी जा रही है।

वही उनकी दुकान के निकट एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर उनकी दुकान को ढक दिया गया है जिसके सम्बंद्द में इओ को शिकायत करने पर उनका एक कर्मचारी निर्माण करता से मिठाई के नाम पर वसूली कर ले गया वही निर्माण कार्य निर्विरोध चलता रहा ।जिससे छुब्ध होकर यदि अब भी कोई सुनवाई शासन प्रशासन द्वारा नही होने पर परिवार सहित पलायन लूंगा।

इओ कोसल कुमार से फोन पर इस सम्बंद्द कि गई वार्ता की कई रिकॉडिंग भी पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई इस सम्बंद्द मे इओ कौशल कुमार का कहना ह नगर कोई अवैध निर्माण नही हुआ है। यदि कोई ऐसा मामला संज्ञान में आता ह तो पालिका की ओर से विधिक कार्यवाही अमल में लाइ जायगी। इस सम्बंद्द मे एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना ह की मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

बिजनौर के व्यापारी ने दी पलायन की धमकी शासन प्रशासन में सुनवाई नही।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!