Bijnor Express

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम करने वाले कारीगर रुकुल कुमार (28) पुत्र कुंवर सिंह की बुधवार को ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। रुकुल करीब एक माह पहले रस पकाते समय उबलते कढ़ाह में गिर गया था और गंभीर रूप से झुलस गया था।

जानकारी के अनुसार, रुकुल गांव के ही जोगेंद्र सिंह के गन्ना पावर कोल्हू में रस पकाने का काम करता था। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत ऋषिकेश एम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम को शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी आरती और छोटी बच्ची पाटुल को छोड़ गया है। परिजन ने कोल्हू संचालक से उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ लोग मामले में समझौते के प्रयास में जुटे हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर।

बिजनौर एक्सप्रेस जनपद का एक मात्र न०-1 व लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल है। हम पीड़ितों की आवाज बनकर खबरों को कवर करते है बिजनौर एक्सप्रेस मीडिया राजनीति, खेल, सामाजिक, शिक्षा,मनोरंजन, अपराध, जैसे मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं

नोट : हर तरह के विज्ञापन, व्यक्तिगत, कारोबारी, सामाजिक, चुनावी प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे।

मोबाईल नम्बर 9193422330-9058837714, 94125 67621

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!