
नई दिल्ली,-14 दिसंबर 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बिजनौर जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्साहपूर्ण और बड़ी संख्या में भागीदारी की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेनरीता राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में बिजनौर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बसों और कारों के बड़े काफिले के साथ रैली में शामिल हुए।

यह भागीदारी बिजनौर कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के जोश का प्रतीक थी।श्रीमती हेनरीता राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बड़ी संख्या में बसें और कारें भरकर आए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के संबोधन का उत्साह से स्वागत किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के संकल्प को मजबूत किया।

नोट : हर तरह के विज्ञापन, व्यक्तिगत, कारोबारी, सामाजिक, चुनावी प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे।
मोबाईल नम्बर : 9193422330-9058837714




