Bijnor Express

बिजनौर में जमीनी विवाद में गोलियां की तड़तड़ाहट से दहला बढ़ापुर, एक की मौत कई गोली लगने से घायल।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

बिजनौर में दिनदहाड़े जमीनी विवाद को लेकर गोलियां बरसाई गई गोली लगने से चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है आपको बता दे कि बुढापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआखेडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर गोली बरसा दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह उम्र 23 साल पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता गुरदीप सिंह उमर 60वर्ष मां बीरो बाई उम्र 55 वर्ष और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए दंपत्ति और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

आपको यह भी बता दे गोली मारने का आरोप गांव के ही शेरगढ़ फॉर्म के स्वामी भूपेंद्र पर लगा है। आरोपी भूपेंद्र मुंबई में रहता है एक टीवी कलाकार है जो कि कुछ दिन पहले ही गांव आया था और अपने खेत की तारबंदी कर रहा था। तारबंदी का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग की। बाद में दंपति और उनके दोनों बेटों पर सीधे गोली चला दी।


गुरदीप सिंह पुत्र हुकुम सिंह की गांव में ही कृषि भूमि है।गुरदीप सिंह ने खेत में ही अपना मकान बना रखा है। उक्त खेत के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से बीते कुछ समय से मेढ को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस कारण गुरदीप सिंह द्वारा लगातार थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई जा रही थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!