Bijnor Express

उप जिलाधिकारी धामपुर ने गौशाला एवं रेंन बसेरा का किया निरीक्षण

Reported By : मौहम्मद फैज़ान | बिजनौर एक्सप्रेस | Nehtaur, Bijnor, UP | Updated : 6 जनवरी, 2022

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर में उपजिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर ने गोशाला एवं रेन बसेरा का निरीक्षण किया और व्यवस्था चाक चौबंद मिलने पर सन्तोष व्यक्त किया।

उप जिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर नगर नहटौर के मोहल्ला नोधा स्थित गोशाला पहुचे। वहा सफाई व्यवस्था और पशुओ के ठण्ड से बचाव आदि देखा इसके बाद वह यहा झील स्थित पार्क में बने रेन बसेरे में पहुचे तथा वहा पुरुष और महिलाओ की अलग अलग व्यवस्था देखी।

उपजिलाधिकारी ने दोनों जगह चाक चौबंद व्यवस्था देख सन्तोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी, ईओ सुभाष कुमार एव वरिष्ठ लिपिक मसूद अहमद मौजूद थे।

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

लेटेस्ट खबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!